नवगछिया : हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर निशान शोभायात्रा में नवगछिया शहर के नवादा स्थित पंचमुखी बालाजी धाम मे श्रीराम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रंगरा, नवगछिया, खरीक, गोपालपुर और इस्माईलपुर प्रखंडों से आये श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के नारे से वातावरण भक्तिमय हो गया। नवगछिया जगतपति नाथ महादेव मंदिर, तेतरी पकड़ा, गोसाई गांव जमुनिया, तुलसीपुर, मदतपुर, श्रीपुर, मिल टोला, नया टोला, राजेंद्र कॉलोनी, भवानीपुर, मकनपुर से निकलकर श्रद्धालु पंचमुखी बालाजी पहुंचे। श्रीराम भक्तों ने अपने शस्त्रों का भी जोरदार प्रदर्शन किया व झूमते नाचते जय श्रीराम के नारों के साथ जनसैलाब में चल रहे थे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!निशान शोभायात्रा में भक्तों के लिए कसौधन वैश्य समाज, मारवाड़ी युवा मंच, जागृति शाखा सांवरिया सरकार, बाबा का हुकुम श्री श्याम भक्त मंडल व्यावसायिक युवा संघ क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा नींबू पानी जल फूलों की वर्षा आदि की व्यवस्था की गई थी।
शोभायात्रा में भक्तों ने तलवारबाजी के करतब भी दिखाए। वहीं चप्पे-चप्पे पर नवगछिया पुलिस प्रशासन मुस्तैद था। एसपी सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार, इंस्पेक्टर भारत भूषण सहित छह थाना की पुलिस को लगाया गया था। पंचमुखी मंदिर कमेटी के सभी सदस्य इस निशान शोभा यात्रा को सफल बनाने में काफी जोर-शोर से लगे हुए थे। मंदिर कमेटी द्वारा भक्तों के लिए महाप्रसाद का भी आयोजन मंदिर परिसर में किया गया था।

बिहपुर। रामनवमी के मौके पर सोमवार को रुद्र सेना संगठन के संयोजन में कन्या प्लस टू हाईस्कूल के मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी और हर ओर जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में सैकड़ों युवा बाइक, कार एवं घोड़े के साथ शामिल थे। शोभायात्रा को लोगों ने घरों की छत से देखा। शोभायात्रा सोनवर्षा से निकलकर मड़वा महंत स्थान चौक, बाब ब्रजलेश्वरनाथ धाम परिसर, बिहपुर बाजार, वर्मा सेल चौक, सोनवर्षा दोमुही चौक, बभनगामा, गौरीपुर, अमरपुर लत्तीपुर चौक होते हुए पुनः सोनवर्षा बड़ी भगवती स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में रुद्र सेना संगठन के संस्थापक सौरव कुमार चौधरी, अध्यक्ष बिट्टू चौधरी एवं जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
