NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : बभनगामा व सोनवर्षा में आयोजित जनसंवाद.. दियारे में किसानों की सुरक्षा को ले पुलिस

बिहपुर । प्रखंड के बभनगामा दुर्गा मंदिर परिसर और बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा में सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डीएम, एसपी और डीडीसी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इन योजनाओं में सुधार को लेकर बुद्धिजीवी वर्ग व आम लोग ने सुझाव दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बभनगामा में रिटायर्ड शिक्षक ओमप्रकाश छाया  ने वार्ड नंबर 5 में  जल-नल की समस्या, खेल के मैदान की समस्या, हाट अतिक्रमण और जल जमाव की समस्या से अवगत कराया। वहीं जिप मोइन राइन ने बिहपुर अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं होने, जांच मशीन के खराब समेत अन्य समस्याएं रखीं। वहीं सोनवर्षा में मुखिया प्रतिनिधि अजय कुंवर उर्फ लाली और सरपंच प्रतिनिधि मिथलेश कुमार ने सोनवर्षा गंगा दियारा में पुलिस पिकेट की मांग, सोनवर्षा दियारा सीलिंग जमीन की बंदोबस्ती, दियारा में बिजली की व्यवस्था की मांग की।

इस दौरान डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कन्या उत्थान योजना में बालिका का जन्म से स्नातक होने पर लाभ राशि, जीविका दीदी द्वारा गांव में बदलाव और उद्यमी योजना से नारायणपुर के अजय कुमार रविदास के हुनरमंद रोजगार होकर कमाने, बभनगामा के हनीमैन हिमांशु चौधरी के सफल होने की चर्चा की।

वहीं  नवगछिया एसपी एसके सरोज ने युवा वर्ग से अपील की कि कमाई का शॉर्टकट रास्ते का इस्तेमाल नहीं करें। विशेष कर माताओं को कहा आप बच्चे को मोबाइल पर सख्ती बरते नहीं, बच्चे सोशल मीडिया पर वायरल चीज को देख गलत यूज करने पर अपराध का शिकार हो रहे हैं। पुलिस मजबूर होकर उनके ऊपर कारवाई करनी होती है। माता-पिता बच्चों को ज्यादा समय दें तो वह अच्छे बनेंगे।

जनसंवाद कार्यक्रम का संचालन बीडीओ सत्यनारायण पंडित  ने किया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर डीएम, एसपी सहित अन्य ने किया। मौके पर जिप मोइन राइन, प्रमुख रीमा देवी, मुखिया नीना रानी जिप प्रतिनिधि चंदन कुंवर, उपप्रमुख एनामुल, सरपंच सुल्तान किंग, मुखिया मनोज लाल  सहित अन्य लोग मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है