नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगड़पारा गॉव के फिल्ड पर बेहोशी की हालत में भवानीपुर निवासी अमन सिंह को इलाज के लिए भवानीपुर पुलिस के सअनि शाहिद खान पुलिस बल की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.सुत्रों के अनुसार लगभग डेढ वर्षा से भवानीपुर के अमन सिंह से नगड़पारा की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसको लेकर नगड़पारा गॉव में तरह तरह की चर्चा चल रही थी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसे सोमवार की संध्या दो युवती को बाईक से बैठाकर भागलपुर से नगड़पारा लौटने के दौरान महंथ स्थान चौक पर नगड़पारा के युवकों ने देखा और नगड़पारा फोन कर अन्य युवकों को बुलाया और जयरामपुर फिल्ड के पास बाईक रोककर दोनों युवती को उतारकर घर भेजवा दिया और हॉकी स्टीक से बगीचे में ले जाकर जमकर धुनाई की आसपास के लोग जब जमा होने लगे तो युवक को बैठाकर नगड़पारा फिल्ड लाया और 15 से 20 की संख्या में लोगों ने घेरकर बेट, बिकेट,लाठी,डंडे व हॉकी स्टीक से जमकर धुनाई की और बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया.

ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.वहीं डाक्टर ने युवक को खतरे से बाहर बताया.घटना को लेकर जख्मी युवक भवानीपुर निवासी अमन कुमार सिंह ने नगड़पारा निवासी डीएम सिंह, पियूष सिंह,घुटरा सिंह,रिक्कू सिंह सहित 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Verified by MonsterInsights