उत्पाद विभाग ने छापेमारी के दौरान मंगलवार को एनएच 31 पर खरीक चौक के समीप पिकअप वैन से 576 बोतल शराब बरामद किया है। हालांकि मौके से दो तस्कर फरार हो गए। तस्कर चावल के बोरी के नीचे छिपाकर शराब ले जा रहे थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह कार्रवाई मद्य निषेध अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद, निरीक्षक चंदन कुमार, अवर निरीक्षक धनश्री बाला ने संयुक्त रूप से की। उत्पदान अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी कि पिकअप वैन से शराब की बड़ी खेप ले जायी जा रही है। इसके बाद एनएच पर वाहनों की जांच शुरू की गई। वैन पर सवार दो तस्कर केला खेत के रास्ते भागने में सफल रहे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Verified by MonsterInsights