नवगछिया। नवगछिया के कनीय विद्युत अभियंता विजय मालाकार ने तेतरी निवासी एक महिला एवं उनके पुत्र सहित पांच लोगों पर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसमे बिजली चोरी कर घरेलू अधिनियम के तहत 1,16 585 रुपये जुर्माना भी किया है। वही तेतरी निवासी एक व्यक्ति पर 38 हजार जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।
नवगछिया के कनीय विद्युत अभियंता अम्बिका सिंह ने श्रीपुर निवासी एक व्यक्ति पर चोरी से बिजली जलाने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थानां में प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में घरेलू बिजली अधिनियम के तहत 54,044 रुपया जुर्माना भी लगाया है।














