नवगछिया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट में कदवा दियारा की बेटी ने सफलता प्राप्त कर नाम रोशन किया है। पचगछिया टोला कदवा निवासी दिनेश प्रसाद सिंह और शिक्षिका गौरी कुमारी की पुत्री मनीषा राज ने नीट में सामान्य वर्ग में ऑल इंडिया रैंक 7742 स्थान जबकि ओबीसी में 2839 वां स्थान प्राप्त किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मनीषा राज खैरपुर कदवा के पूर्व मुखिया अजय सिंह की भतीजी है। पूर्व मुखिया ने बताया कि मनीषा बचपन से ही मेधावी थी। उसने मैट्रिक की परीक्षा सीबीएससी से 89.6 प्रतिशत अंकों के साथ जबकि इंटरमीडिएट 92 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Verified by MonsterInsights