नवगछिया : निर्माणाधीन दीवार गिरने से छात्रा की मौत, घटना के बाद घर में मचा कोह’राम – Naugachia News

गोपालपुर

मंगलवार को भीम दास टोला तीनटंगा दियारा में निर्माणाधीन ईंट की दीवार गिरने से 9 वर्षीय छात्रा अंशु कुमारी की मौत हो गई। छात्रा भीम दास टोला निवासी दिलीप मंडल की बेटी बताई गई है। वह स्थानीय हरिजन प्राथमिक विद्यालय में चौथी कक्षा में पढ़ती थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि घर के बगल में पड़ोसी सीढ़ी का दीवाल बनावा रहा था। निर्माणाधीन दीवार के बगल में लगे चापाकल पर वह स्नान कर रही थी। उसी दौरान दोपहर में हुई तेज बारिश के बाद निर्माणाधीन दीवार उसके ऊपर गिर पड़ा।

घटना के बाद आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। आनन-फानन में लोगों ने दीवार के मलबे के नीचे से उसे निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची रंगरा पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद छात्रा के घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। अंशु पांच भाई -बहनों में दूसरे स्थान पर थी। घटना ीक सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दिया।