खरीक| थाना क्षेत्र एक गांव की नाबालिग छात्रा का अपहरण होने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि वह घर से नामांकन रसीद लाने इंटर स्कूल तुलसीपुर यमुनियां गई थी। उस दौरान शादी की नीयत से उसे उठा लिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अपहृता के पिता ने थाने में लख्खीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लय गांव निवासी प्रभात कुमार, छोटू कुमार, रंजन सिंह, कुमकुम देवी व प्रियंका कुमारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में उक्त बातों का उल्लेख किया है।

बाजार से अपहृत नाबालिग मिली, आरोपी गिरफ्तार
खरीक| सात खरीक बाजार गई थाना क्षेत्र के एक गांव की एक अपहृत हुई नाबालिग पुलिस ने नवगछिया रेलवे स्टेशन पर मिली। उसे शादी के नियत से अपहरण करने का मुख्य आरोपी खरीक बाजार निवासी शोभन पंडित को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
