नवगछिया : 26 अप्रैल को नि:शुल्क सहायक उपकरण शिविर का आयोजन

सूचना/खबरे

नारायणपुर। प्रखंड मुख्यालय परिसर में 26 अप्रैल को सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर शिविर का आयोजन किया जायेगा। बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि शिविर में बैट्री चलित ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, कृत्रिम अंग आदि प्रदान करने को लेकर चयन किया जायेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक अक्षमता व दिव्यांगता होने पर नित्य सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदान किया जायेगा। इसके लिए आधार कार्ड व संबंधित कागजात लाना होगा। वहीं पीएचसी में लू व हिट वेव की तैयारी को लेकर निरीक्षण किया तथा वहां उपस्थित चिकित्सक, स्वास्थ कर्मी व एएनएम को आवश्यक निर्देश दिये।