नवगछिया : जेईई मेंस में बाल भारती विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

सूचना/खबरे

नवगछिया। आईआईटी जेईई मेन 2023 में बालभारती विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा है। विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह ने बताया विद्यालय के 7 छात्र छात्राओं का शानदार रिजल्ट रहा है

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इनमें आदित्य चौहान पिता नीरज कुमार सिंह 99.2 परसेंटाइल, आयुष राज पिता मनोज कुमार सिंह 98.7, साक्षी कुमारी पिता विमल कुमार झा 98.00 परसेंटाइल, राधिका सर्राफ पिता राजेश कुमार सर्राफ 93.1 परसेंटाइल, हरिओम पिता लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता 93.7 परसेंटाइल, आशुतोष पिता अरविंद गुप्ता 92.7 परसेंटाइल, अर्चित कुमार मावंड़िया पिता प्रदीप कुमार मावंड़िया को 90.00 परसेंटाइल मिला।

छात्र-छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन पर बाल भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा सचिव जगदीश प्रसाद मावंड़िया कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोपालका अभय प्रकाश मुनका, सदस्य बालकृष्ण पंसारी एवं विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने छात्र छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।