नवगछिया| योगा एकेडमी की ओर से एक दिवसीय योग खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को राजेन्द्र काॅलोनी स्थित गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में हुआ। शिविर का उद्घाटन जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव सह योगा एकेडमी के निदेशक घनश्याम प्रसाद ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर योग के खेल की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रिय खिलाड़ी जेम्स, स्कूल के योग शिक्षक शिव शंकर, विकास चौरसिया आदि उपस्थित थे। शिविर में नौकासन, धनुरासन, वृक्षासन, पश्चिमोतासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, उष्टासन, तुलाडंडासन, मयूरासन आदि आसनों का गुर सीखा।

