नवगछिया : इस्माइलपुर के सुदन टोला में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

खेल

नवगछिया : इस्माइलपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय सुदन टोला में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतियोगिता में वॉलीबॉल की चार टीमों और कबड्डी की विभिन्न टीमों ने भाग लिया। वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला फुलकिया और सुदन टोला के बीच खेला गया, जिसमें फुलकिया की टीम विजेता बनी। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में सुदन टोला की टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

400 मीटर दौड़ में उदय कुमार ने प्रथम, अनिल कुमार ने द्वितीय और फंटूश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य सविता देवी और सामाजिक कार्यकर्ता विजय मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विजय मंडल ने युवाओं को खेलकूद में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल का विकास होता है तथा यह शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

इस आयोजन को सफल बनाने में विराट कुमार, रोहित कुमार, फंटूश कुमार और मिथिलेश कुमार ‘मिट्ठू’ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।