नारायणपुर । जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में पुष्प गुच्छ एवं दीप प्रज्ज्वलन से विधिवत 31वीं संकुल स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्घघाटन राज्यस्तरीय पदाधिकारी पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य ने किया गया। एनसीएससी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रेरित करने, सशक्त बनाने और उनके मन और वचन दोनों का विस्तार करने के लिए एक आदर्श और अभिनव कार्यक्रम है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!युवा वैज्ञानिकों को अपनी प्राकृतिक जिज्ञासा को आगे बढ़ाने और खुली समस्याओं पर प्रयोग करके रचनात्मकता की अपनी प्यास बुझाने के लिए एक मंच प्रदान किया गया है ताकि आपको यह महसूस हो कि विज्ञान चारों ओर है और आप ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यालय में भाग ले रहे प्रतिभागियों के परियोजनाओं का वास्तविक अवलोकन हो इसके लिए भागलपुर से बाल विज्ञान कांग्रेस से सम्बंधित राज्य स्तरीय पदाधिकारी पवन कुमार शरण, संजीव कुमार, डॉ डीएन चौधरी, मनीष कुमार जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में सभी नौ जिला के परियोजनाओं के विभिन्न बिंदुओं पर विचार कर बेहतर तीन परियोजना का चयन किया।

विद्यालय प्रभारी प्राचार्य बीसी झा ने हुए कहा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जिसने न केवल विज्ञान को देखने के हमारे तरीके को बदल दिया है बल्कि इसने भारतीय बच्चों के मन को भी प्रज्ज्वलित किया है। जागृति राज को इकोसिस्टम एंड हेल्थ एनोवशन टॉपिक्स पर एवं सुरभी कुमारी को फॉस्टरिंग हेल्थ न्यूट्रिएंट्स एन्ड वेल बीइंग टॉपिक्स पर चयनित किया गया है। ये दोनों चयनित छात्रा जवाहर नवोदय विद्यालय भागलपुर के हैं। मौके पर शिक्षक, शिक्षिका व छात्र छात्राए उपस्थित थे।
