NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बिहपुर प्रखंड अंतर्गत अमरपुर गांव में 17 जनवरी को नवविवाहिता ज्योति कुमारी का शव फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में मृतका के पिता मनोज राय ने पति सौरभ सनगही सहित सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए दहेज उत्पीड़न के बाद की गई सुनियोजित हत्या बताया है। आरोप है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।

मृतका के पिता मनोज राय ने बताया कि शादी को अभी दो माह भी पूरे नहीं हुए थे कि बेटी की मौत की सूचना मिली। विवाह के बाद से ही ज्योति को दहेज की मांग और घरेलू विवाद को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है