नवगछिया : नवविवाहिता की फंदे से लटकी मिली.. 8 महीने पहले हुई थी शादी
नवगछिया : नवविवाहिता का फंदे से लटका हुआ शव मिला है। घटना, भवानीपुर थाना क्षेत्र के वीरबान्ना गांव की है। मृतका की पहचान पूर्णिया के रुपौली निवासी स्वेता कुमारी ( 20) के तौर पर हुई है। 8 महीने पहले (15 अगस्त ) को उसकी शादी बीरबन्ना गांव निवासी जाधव मंडल से हुई थी। मृतका की मां के अनुसार शादी के बाद से लड़की मानसिक रूप से डिस्टर्ब रहती थी। पति जाधव मंडल का अवैध संबंध उनकी भाभी से था, जिसको लेकर बेटी परेशान रहती थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के बाद ससुराल वाले नवगछिया पहुंचे, उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
फोरेंसिक टीम ने सबूत किया कलेक्ट

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य को एकत्रित किया है। मृतका की मां रंजू देवी ने बताया कि ” पति शादी के बाद से प्रताड़ित करता था। उन्होंने अपने ही दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

मृतका की मां ने कहा कि बेटी की हत्या कर शव को फंदे में टांग दिया। दरअसल, मृतिका श्वेता कुमारी का शव पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में भेज दिया है। मृतका की मां के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

