NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया: नववर्ष के आगमन पर होगा श्याम महोत्सव का आगाज

नवगछिया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष के शुभ अवसर पर श्री श्याम महोत्सव का 34 वाँ महोत्सव 31 दिसंबर 2023 दिन रविवार एवं 1 जनवरी 2024 सोमबार को बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड नवगछिया में किया जाएगा इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई है जिसमें विशेष आकर्षण 56 भोग अलौकिक श्रंगार भव्य दरबार अखंड ज्योति दिव्य दर्शन भजन संकीर्तन एवं नृत्य नाटिका और झांकी रहेगी

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस महोत्सव में चार चांद लगाने भजन गायक एवं नृत्य नाटिका संजीव ( सोनभद्र )रोहित शर्मा जिमी (कोलकाता ) मोंटू चानी एंड पार्टी झांकी( दिल्ली ) लखन आर्य एवं रोहित बाबा जी (उज्जैन ) युवराज भारद्वाज नवगछिया आ रहे हैं पंडाल की रूपरेखा बिहार टेंडर नवगछिया द्वारा दी जा रही है और बाबा का भव्य दरबार बंगाल के कारीगरों द्वारा सजाया जा रहा है

महोत्सव के अंतर्गत रविवार को विशेष झांकी जिसमें बाहुबली हनुमान महारास शंकर औघररूप आदि दिखाया जाएगा इस कार्यक्रम में दूर-दूर से श्याम भक्त बाबा को रिझाने आते हैं श्याम भक्तों का कहना है कि जहां पुराने साल की विदाई और नए साल के आगमन पर लोग होटल पार्क इत्यादि जगह पर घूमने पिकनिक मनाने जाते हैं वहीं हम लोग नए साल का आगमन बाबा के दरबार में जोत जलाकर बाबा को रिझाते हैं

इस महोत्सव को सफल बनाने में मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनिल केजरीवाल अध्यक्ष रवि प्रकाश शरार्फ सचिव वरुण केजरीवाल कोषाध्यक्ष राकेश भरतिया उपाध्यक्ष गोविंद केडिया रूपेश रुंगटा उपसचिव संदीप चिरानिया मीडिया प्रभारी अशोक केडिया शंभू रूंगटा शिव डोकानिया नंदलाल तिवारी मनोज चौधरी सन्तोष यादुका पंकज सर्राफ कमल टीबड़ेबाल मानष चिरानियाँ राकेश चिरानियाँ मनीष चिरानियाँ कन्हैया चिरानियाँ आदि लगे हुए है

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है