नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन से दो अपहृत युवती बरामद

सूचना/खबरे

नवगछिया : दो फरवरी को झंडापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती का अपहरण किया गया था। उसको लेकर युवती के पिता ने झंडापुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इधर झंडापुर पुलिस ने चार अप्रैल की रात में रांची के किशोरगंज कुम्हार टोला से युवती को बरामद किया। वहीं मंगलवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर बयान के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।

वहीं दूसरे मामले में मंगलवार को अपहृता को नवगछिया रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।