नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड के प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव विनय गुप्ता के परिजन से मिलकर सांत्वना दिया। उन्होंने कहा की कब तक नवगछिया में खूनी संघर्ष चलती रहेगी कब तक नवगछिया के व्यवसाईयों को डर के साए में जीना पड़ेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कब तक जनता मालिक को राजनेताओं द्वारा शब्दों का माला पहनाया जाएगा आखिर कब तक पूछता है नवगछिया की जनता। और साथ ही उन्होंने कहा कि कब तक राजनेता लोग जातियों के नाम पर लोगों को तोड़ते रहेंगे कब रुकेगी यह जातियों का भेदभाव आखिर कब पूर्व में विधायक नरेंद्र कुमार नीरज के बयान के जबाव में बीना नाम लिए कहा कि हमारा काम किसी पर टीका टिपण्णी करना नहीं है।
आप उचें ओहदे पर है फिर भी अपराधी सरेआम व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दे रहे है। इससे पूर्व भी अपराधियों ने व्यवसायी को निशाना बनाया है। विनय गुप्ता की हत्या हृदय विदारक है। इस घटना से व्यवसायी डरे व सहमें हुए है। डर के कारण अच्छे अच्छे व्यवसायी पहले ही पलायन कर चुके है। इस घटना से बचे खुचे व्यवसायी भी पलायन कर जायेंगे। यहां के मठाधीश राजनीतिक रोटी सेकने का काम करते हैं। अपराध को रोकने के लिए किसी ने ठोस कदम नहीं उठाया। जाति पाति व भेदभाव की राजनीति नहीं करें।

अपराध रोकने के लिए काम करें। यदि आपसे नहीं हो रहा हैं। तो इसके लिए मोती यादव तैयार है। नवगछिया के पुलिस प्रशासन कभी अपराधियों से गलबहिया डालने का काम नहीं किया हैं। यह आरोप आपका बेबुनियाद है। नवगछिया पुलिस अपना अच्छे से काम कर रही है। वहीं मृतक विनय गुप्ता का 3 वर्षीय पुत्र अपने मृत पिता का राह देख रहा तीन दिन से घर सभी से पूछ रहा है पापा कब आएंगे। और मुझे सुज्जी का हलवा कब खिलाएंगे। इस मासूम को क्या पता कि उसके पिता कभी घर वापस नहीं आएंगे अपराधियों ने पिता की हत्या कर दी है।
