नवगछिया : प्रखंड के खगड़िया-नवगछिया सीमा पर एनएच सड़क पर सतीशनगर से नारायणपुर बाजार जा रहे साइकिल सवार सौगारथ सिंह (63) को अज्ञात टैंकर ने ठोकर मार दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस की गश्ती टीम ने घायल को इलाज के लिए नारायणपुर सीएचसी लाया। जहां से उसे मायागंज रेफर किया गया। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने घायल के परिजन को सूचित कर बुलाया। घायल बाजार जा रहा था।
