नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड स्थित संतोषी फ्यूल पंप पर हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड बरौनी बेगूसराय के फर्टिलाइजर निर्मित अपना यूरिया का वितरण हिंदुस्तान उर्वरक के एरिया प्रबंधक मनीष कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी की देखरेख में किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कहीं पर भी किसी तरह का यूरिया का अभाव नहीं है। अगर कहीं पर किसी तरह की परेशानी है तो हम लोगों से किसान संपर्क कर सकते हैं। पिछले 1 सप्ताह में कई रेक यूरिया नवगछिया के अलग अलग प्रतिष्ठानों पर पहुंच रहा है। इसलिए यूरिया का कहीं पर भी किसी तरह का परेशानी नहीं है।
