नवगछिया : मां-बेटी को कुचलने वाले ट्रैक्टर चालक को भेजा जेल

Crime Reoprts

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया गांव में काली मंदिर के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर महिला और बच्ची की मौत मामले में ट्रैक्टर चालक संजय कुमार रजक को गोपालपुर पुलिस ने इलाज के उपरांत जेल भेज दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना को लेकर के बताया गया कि संजय द्वारा अनियंत्रित गति से ट्रैक्टर चलाने के कारण दुर्घटना हुआ है। जिसमें पूर्णिया के रुपौली थाना क्षेत्र के मां सरस्वती उर्फ आरती कुमारी एवं इसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत मौके पर हो गई।