NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : नदी में डुबोने की कोशिश और छेड़खानी का आरोप, जानलेवा हमला

नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेत जा रहे एक परिवार पर छेड़खानी, मारपीट और नदी में डुबोने की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़िता महिला ने इस संबंध में रंगरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिला के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ नाव से खेत जा रही थीं। उसी दौरान नाव पर मौजूद कोसकीपुर निवासी सनी कुमार, गगन कुमार और मुकेश शाह ने उनकी गोतनी की नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें कीं। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने नाव को बीच नदी में डुबोने का प्रयास किया, जिससे नाव पर सवार सभी लोग दहशत में आ गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे।

शोर सुनते ही आरोपियों ने लाठी-डंडों और हाथ में पहने लोहे के छल्लों से पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला समेत परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष ने मामले को दबाने और सबूत मिटाने की कोशिश की।

इस मामले पर रंगरा थाना प्रभारी विश्वबंधु कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जांच में नाव पर मारपीट की पुष्टि हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और दोषियों के खिलाफ जांच के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है