बिहपुर। सोमवार को बभनगामा वार्ड नंबर दस चौधरी टोला ठाकुरबाड़ी में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। वहीं ठाकुरबाड़ी के पुजारी भक्तोस ठाकुर की अगुआई में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान पूजा समिति के आजाद चौधरी, रौशन कुमार सहित अन्य सक्रिय नजर आ रहे थे। समाजसेवी समीर कुमार भी कान्हा के मंदिर में शीश झुकाया। वहीं ग्रामीण कलाकारों द्बारा कान्हा के एक से बढ़कर एक भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। इस दौरान गांव में उत्सवी माहौल रहा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Verified by MonsterInsights