Headlines

नवगछिया : दो दिन पूर्व गंगा में डूबी वृद्ध महिला का शव बरामद

नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र के भीम दास टोला गंगा घाट से एक वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान भीमदास टोला गांव के नारायण यादव की 69 वर्षीय पत्नी जीतनी देवी के रूप में हुई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतका के पुत्र शंकर यादव ने बताया कि उसकी मां बुधवार को गांव के नजदीक गंगा घाट पर स्नान करने के लिए चली गई थी, जहां उनका पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चली गई। हमलोगों ने रिश्तेदारों के यहां और आसपास तलाश की लेकिन उनका कोई आता-पता नहीं चला। शुक्रवार को लोगों ने बताया कि एक वृद्ध महिला का शव गंगा किनारे मिला है।

वहां जाकर देखा तो शव मां का था। इसके बाद घटना की सूचना रंगरा पुलिस को दी गई। मौके पर रंगरा पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया स्थित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है