NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : दुष्कर्म का आरोपी.. कुछ घंटों के भीतर तीन संदिग्धों को किया गिरफ्तार

नवगछिया : बुधवार की शाम को खरीक थाना को सूचना मिली कि बगड़ी गांव के खेत में तीन लड़कों ने 12 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम में बिहपुर इंस्पेक्टर और खरीक थाना के अन्य अधिकारी शामिल थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ घंटों के भीतर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोग सुरज कुमार, गुलशन कुमार, और पवन यादव हैं, जो खरीक और गनेशपुर के निवासी हैं। उनके द्वारा घटना में संलिप्त होने की बात स्वीकार की गई।

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद घटना में प्रयुक्त वाहन को भी बरामद किया। पीड़िता की मां के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है और न्यायालय में बयान दर्ज करवाई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द ही चार्जशीट दायर की जाएगी और त्वरित सुनवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है