नवगछिया : एनएच-31 पर बिहपुर बगड़ी ओवरब्रिज के पास सुबह 5 बजे ट्रक और कंटेनर के आमने-सामने की टक्कर में कंटेनर के ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना पर झंडापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर में फंसे ड्राइवर के शव को किसी तरह निकाला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतक चालक की सीवान निवासी 40 वर्षीय रोहित पाण्डेय के रूप में की गई। ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि चालक की पहचान गाड़ी में मिले कागजात से किया गया। पुलिस ने उसके मोबाइल से परिजनों को इसकी सूचना दी।

पत्नी व बच्चे फरीदाबाद में रहते हैं। सूचना के बाद वे वहां से निकल चुके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। ट्रक के चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले गई।

