नवगछिया : फरार बदमाश की तलाश में खगड़िया के कोलबारा में छापेमारी

Crime Reoprts

बिहपुर। बिहपुर पुलिस ने शनिवार की रात और रविवार को थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अगुवाई में फरार बदमाश शाहपुर निवासी कमली मंडल की गिरफ्तारी को लेकर खगड़िया जिले मड़ैया थाना अंतर्गत कोलबारा में छापेमारी की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छापेमारी में भरतखंड थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार और मड़ैया ओपी प्रभारी विजय सहनी भी मौजूद थे। कमली मंडल दो साल से हत्या, आर्म्स एक्ट और शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहा है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया जल्द ही कमली को दबोच लिया जाएगा।