नवगछिया : सिलेंडर विस्फोट से चारों तरफ दिख रहा तबाही का मंजर.. आवेदन पर होगी प्राथमिकी

Crime Reoprts

नवगछिया। नवगछिया के वार्ड नं 19 के नोनियापट्टी में शुक्रवार दोपहर सिलेंडर विस्फोट से लगी आग के बाद पुलिस प्रशासन ने मलबे में दबे लगभग एक सौ सिलेंडर जब्त किया। बताया  जाता है कि रामचंद्र साह के मकान में करीब चार सौ सिलेंडर था। आग लगने के तुरंत बाद वहां से अधिकांश सिलेंडर को हटा दिया गया। सिलेंडर ब्लास्ट करने के बाद धधकती आग से पड़ोसी बबलू राय का शरीर बुरी तरह से जल गया है। वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि रोजाना पिकअप से सिलेंडर गैस की आवाजाही होती थी औऱ रामचंद्र अपने छत पर गैस का रीफिलिंग करता था। रीफिलिंग के दौरान आग लगने से पड़ोसी पंकज लेहरी, नंदलाल लेहरी, बबलू राय, राजू राय, अरुण साह के घर में रखा बक्सा, पेटी, पलंग, कुर्सी टेबल और नगद पैसा साठ हजार रुपए और सोना चांदी के जेवर जल गये। इसके अलावा घर में रखा बर्तन और कपड़े भी पूरी तरह से जलकर राख हो गये।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीओ ने हुई क्षति का किया आकलन

नवगछिया सीओ ने शनिवार अहले सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निकांड में क्षतिग्रस्त घरों और सामानों का जायजा लिया और बताया कि आग से हुई क्षति का आकलन कर आपदा विभाग को भेजा जाएगा। उन्होंने घरों के अंदर जाकर क्षति को देखा। आपदा से क्षतिपूर्ति राशि पीड़ितों को मिलेगी।

आपूर्ति पदाधिकारी के आवेदन पर होगी प्राथमिकी

वहीं घटनास्थल पर में मिले गैस सिलेंडर और आसपास कालाबाजारी के लिए रखे गए सिलेंडर को पुलिस ने जब्त किया है। इस संबंध में नवगछिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लोकेश कुमार ठाकुर के आवेदन पर नवगछिया थाना में अशोक महतो और रामचन्द्र साह पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। एमओ ने बताया कि मैं सुल्तानगंज में चुनाव ड्यूटी पर हूं। देर रात नवगछिया आकर प्राथमिकी दर्ज करवाऊंगा।

दूसरे दिन भी लोगों का घटनास्थल पर पहुंचना जारी रहा

अग्निकांड के भीषण धमाके की गूंज से शुक्रवार को पूरा शहर दशहत के साये में रहा। शनिवार को सुबह से ही भारी संख्या में लोगों और खासकर महिलाएं घटनास्थल पर पहुंचकर आग से हुई तबाही का मंजर देख रही थीं और भगवान का शुक्रिया अदा करते कह रही थीं कि इतने सिलेंडर के विस्फोटों के बाद भी किसी का बाल बांका नहीं हुआ।