नवगछिया : सरकार के द्वारा चलाए गए जल जीवन एवं हरियाली कार्यक्रम का शुभारंभ -Naugachia News

EVENT

नवगछिया : जल एवं वातावरण संरक्षण अभियान के तहत सरकार के द्वारा चलाए गए जल जीवन एवं हरियाली कार्यक्रम का शुभारंभ नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन की अगुवाई में संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र स्थित आदर्श मध्य विद्यालय नवगछिया के प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में 20 पौधे लगाए गए। इससे पूर्व नवगछिया नगर पंचायत से मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में लोगों में जागरूकता लाने के लिए पार्षदो एवं सामाजिक लोगों ने जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली नगर पंचायत कार्यालय से मार्च करते हुए आदर्श मध्य विद्यालय पहुंची।

कार्यक्रम के मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, रंजीत कुमार भगत, मदन प्रसाद शर्मा, मो सिकंदर शाह, नागेश्वर सिंह , माहिल सिंह, मो सलाउद्दीन, सुभाष सिंह, दीपक कुमार, संजीव कुमार उर्फ मोनी, रामानंद कुमार, विवेकानंद मंडल, मनीष सिंह, मो अंजर, विनोद भगत, मुकेश राणा, भानु महतो, मिथिलेश कुमार, मो. फिरोज सहित अन्य उपस्थित थे।