नवगछिया। नवगछिया सहित जिलों के कुख्यात टॉप 10 में वांछित अपराधी को हथियार गोली के साथ गोपालपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने मंगलवार को गोपालपुर थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि सोमवार की देर रात्रि को सूचना मिली कि नवगछिया पुलिस जिले के टॉप 10 का वांछित 25 हजार रुपये का इनामी तिनटंगा करारी गांव का कुख्यात अपराधी कामदेव यादव अपने भाई जग्गन यादव के साथ अपने घर तिनटंगा करारी आया हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तत्काल गोपालपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी व डीआईयू टीम नवगछिया के साथ एक छापेमारी दल का गठन कर त्वरित छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। छापेमारी दल ने कामदेव यादव और जग्गन यादव को गिरफ्तार किया। दोनों की तलाशी में दो मास्केट (जर्सी), 42 कारतूस व दो बिनडोलिया बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में गोपालपुर थाना आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कामदेव व जग्गन यादव की गिरफ्तारी से दियारा क्षेत्र में अमर चैन कायम रहेगा। फसल लूट जैसी घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कामदेव यादव पर गोपालपुर थाना में दो हत्या सहित रंगदारी, लूट, चोरी, मारपीट, एससी-एसटी अधिनियम जैसे एक दर्जन से अधिक बड़े आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं।

लंबे समय से वह फरार रहने पर उस पर पचीस हजार रुपये का इनाम घोषित था। कामदेव व जग्गन की गिरफ्तारी से जहां दियारा के किसानों को राहत मिली है। छापेमारी दल में गोपालपुर के अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल, निरीक्षक उपेंद्र मुखिया, डीआईयू टीम नवगछिया, सशस्त्र बल व महिला पुलिस के जवानों को पुरस्कृत करने की एसपी घोषणा की।













