नवगछिया : झुंझुनू राजस्थान का मंगल पाठ.. केडिया परिवार के द्वारा धूमधाम से जन्मोत्सव -Naugachia News

EVENT

श्री केड शक्ति धाम ( केड) जिला -झुंझुनू राजस्थान का मंगल पाठ आज जनक सिंह रोड नवगछिया में प्रमोद केडिया के घर पर बड़ी धूमधाम से किया गया जिसमें मारवाड़ी समाज की केडिया परिवार की महिलाओं एवं अग्रवाल समाज की सभी महिलाओं ने भाग लेकर मंगल पाठ किया एवं धूमधाम से जन्मोत्सव आदि कार्यक्रम किया गया

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दादी के भजनों पर खूब झूमि महिलाएं( तेरी ममता की छाया में इसी तरह हम पले बढ़े तेरी कृपा से ही माता हम अपने पैरों पर खड़े तेरे बच्चों को देने में तू करती नहीं इनकार) (हम बच्चों पर हरदम मैया आशीर्वाद तुम्हारा हो हर्ष कहे मॉ केड भवानी हर पल साथ तुम्हारा हो तू हाथ दया का रखना साँचा तेरा दरबार) कार्यक्रम कर्ता नीलम केडिया ने कहा कि जो भी मनुष्य इस मंगल पाठ का सोपान करेगा

वह निश्चय ही भवसागर से तर जायेगा एवं मॉं केड शक्ति उसका सकुटुवं कल्याण करती रहेगी इस कार्यक्रम में केडिया परिवार के दिनेश केडिया अशोक केडिया रिंपा केडिया सुनीता केडिया सरिता यादुका सुनील केडिया अंकुश केडिया और समस्त केडिया परिवार एवं भागलपुर के भी केडिया परिवार शामिल थे