नवगछिया : धूमधाम परशुराम जयंती मनाएगा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ

EVENT

नवगछिया। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक नवगछिया नगर परिषद स्थित गोपाल गोशाला में रविवार को की गई। अध्यक्षता आचार्य कौशल ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परशुराम जन्मोत्सव नवगछिया स्थित बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी के यज्ञशाला में धूमधाम से आयोजित की जाएगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं ब्राह्मण संघ के सभी विप्रों ने महासंघ के संरक्षक सह महंत वैदही शरण संस्कृत महाविद्यालय नवगछिया के व्याकरणाचार्य पंडित सुरेंद्र मिश्र के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बैठक में राम पाठक, जिला अध्यक्ष पंडित ललित शास्त्री, पंडित कन्हैया कुमार, पंडित राम जी, पंडित रंजन झा आदि उपस्थित हुए।