मानव शृंखला के रूट पर ऑटो, टोटो और बाइक का परिचालन नहीं होगा। शनिवार को एसएसपी आशीष भारती ने सिटी एसपी एसके. सरोज, ट्रैफिक डीएसपी आरके. झा, सिटी डीएसपी राजवंश सिंह और सार्जेंट मेजर राम इकबाल प्रसाद यादव के साथ तैयारी की समीक्षा की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसएसपी ने कहा कि लोगों को इस दौरान वाहनों के प्रयोग से बचना चाहिए। सुरक्षा के लिए 1088 जवान और 268 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। सार्जेंट मेजर ने कहा कि मानव शृंखला रूट के अलावा प्रखंड मुख्यालय और ग्रामीण इलाके में भी पुलिस की तैनाती की की जाएगी।

हर किमी. पर एक सेक्टर बनाया गया है। सभी सेक्टर पर पुलिस और अफसर की तैनाती की गई है। एसएसपी ने कहा कि मानव शृंखला में शामिल होने वाले लोगों की हर संभव सुरक्षा की जाएगी। लोग सुरक्षित घर तक पहुंच जाए। इसकी तैयारी की गई है।
