नारायणपुर। जयप्रकाश महाविद्यालय में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने चार विषय में शिक्षक की कमी, प्राचार्य को वित्तीय प्रभार नहीं मिलने सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार को महाविद्यालय के मुख्य गेट में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!छात्र छात्राओं ने कहा कि जब तक हिन्दी, गणित, दर्शन शास्त्र व मनोविज्ञान के शिक्षक नहीं आयेंगे तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। महाविद्यालय के कर्मी ने बताया कि वित्तीय प्रभार नहीं मिलने से काम प्रभावित हो रहा है।













