नवगछिया – जीबी कॉलेज नवगछिया के कैशियर अशोक कुमार यादव के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. महाविद्यालय परिवार के द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार के साथ सम्मानित किया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों ने उनके सरल , मृदुभाषी, अनुशासन प्रिय और हमेशा मुस्कुराते रहने वाले व्यक्तित्व की प्रशंसा की. साथ ही उनके सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो(डॉ) शिव शंकर मंडल, डॉ राजेन्द्र सिंह, डॉ कलाधर मंडल, डॉ राजकुमार, डॉ दिव्य प्रियदर्शी, प्रो अमित कुमार आलोक, प्रधान सहायक मो रिज़वान अली, प्रदीप मंडल , सुबोध दास, शंकर मंडल, अशोक ठाकुर, मुकेश पोद्दार आदि उपस्थित थे.













