NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : जीआर राशि नहीं मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने किया घेराव

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के सुकटिया बाजार पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या छह से 14 के बाढ़ पीड़ितों को जीआर राशि नहीं मिलने पर, पीड़ितों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर घेराव कर प्रदर्शन किया। बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि हमलोगों को पिछले दो-तीन वर्षों से बाढ़ आने के बाद भी जीआर राशि सहित किसी तरह की सुविधा नहीं दी जाती है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनप्रतिनिधि के नजदीकी लोगों के एक ही परिवार के सभी सदस्यों को जीआर राशि का भुगतान कर दिया गया है। ग्रामीण तेज नारायण हरिजन, सीता देवी, सरिता देवी, प्रेमा देवी ने कहा कि कहीं कोई सुनने वाला नहीं है। अतएव हार कर आज अंचल कार्यालय में आए हैं, लेकिन यहां भी कोई अधिकारी मौजूद नहीं हैं।

पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि पुष्पक सिंह के द्वारा अंचल कर्मियों से मिलकर बाढ़ पीड़ितों को जीआर राशि नहीं मिलने की जानकारी दी गई। अंचलाधिकारी ने सभी बाढ़ पीड़ितों का आवेदन लेने को कहा। पुष्पक सिंह ने बताया कि हमलोग प्रयासरत रहते हैं कि गरीब जनता जो बाढ़ पीड़ित हैं. उसे सरकार के द्वारा दी जाने वाली सभी तरह की सहायता मिल जाए, लेकिन कुछ लोगों के द्वारा यह सुविधा उपलब्ध नहीं करने दिया जाता है। हमलोगों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर छूटे हुए लोगों को जीआर राशि उपलब्ध कराने का आवेदन दिया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है