नवगछिया : जिला ताईक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित.. संघ के द्वारा प्रमाण
नवगछिया। भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन रविवार को ताइक्वांडो हॉल नवगछिया में किया गया। टेस्ट का परिणाम सोमवार को जिला महासचिव ने जारी की। टेस्ट के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद ( राष्ट्रीय रेफरी) थे।
ताइक्वांडो कोच जेम्स, मो नाजिम, विकास चौरसिया, मौनी कुमारी, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे। उतीर्ण खिलाड़ियों में येलो बेल्ट में युवराज कुमार, ग्रीन बेल्ट में भुपेन्द कुमार, ब्लू बेल्ट में अन्नया वात्शल्य, ब्लू वन बेल्ट में रितु प्रिया, जयंत राज, मीनाक्षी कुमारी, प्रिया कुमारी, हरिओम कुमार, प्रियांशु कुमार सिंह शामिल है। टेस्ट में उतीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

