नवगछिया | भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को नवगछिया पहुंचकर विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मकंदपुर के पास बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का जायजा लिया। लगभग 41 करोड़ रुपये की लागत से 882 मीटर लंबा (पहुंच पथ सहित) यह पुल अपने अंतिम चरण में है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण निगम के अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन के पास खेल परिसर और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया। इस परियोजना पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इस खेल अवसंरचना संह स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की थी। जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन कार्यालय में बैठक कर दोनों परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अनुमंडल पधाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह मौजूद रहीं














