नवगछिया : जमींदारी तटबंध में नरकटिया गांव के समीप करीब डेढ़ सौ मीटर में धंसान.. लोगों की परेशानी

बिहपुर

बिहपुर। नरकटिया-नन्हकार जमींदारी तटबंध में नरकटिया गांव  के समीप शुक्रवार को करीब 100 से 150 मीटर में धंसान हो गया। जिस  कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि गंगा का पानी का दबाव बांध पर नहीं है। पानी बिल्कुल नीचे चला गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीण  समीर कुमार, बबुआ राय, मुन्नी चौधरी, धीरज राय, पिंकू झा, शुभम चौधरी आदि ने बताया कि बांध सौ से डेढ़ सौ मीटर तक धंस  गया है। जो कभी भी गंगा में समा जायेगा। बांध की चौड़ाई भी काफी कम हो जायेगी। धंसान के कारण बांध बिल्कुल कमजोर हो गया है। जमींदारी बांध से कई गांवों का बाढ़ के पानी से बचाव होता है। इस वर्ष भी बांध की मरम्मत का काम हुआ था पर संवेदक द्वारा मजबूती से काम नहीं किया गया। जिस  कारण बांध में धंसान हुआ है।

फाइल
ज्ञात हो कि इसी वर्ष 6 अगस्त को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने जमींदारी तटबंध का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने बताया था कि  नरकटिया जमींदारी तटबंध देखने से यह पता चलता है कि बांध को कटाव से बचाने के लिए स्थायी समाधान की जरूरत है। चूंकि वर्ष 2019 में भी कटाव रोधी काम हुआ है और इस वर्ष भी हुआ है। मैं मुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री से यहां पर समस्या का स्थायी समाधान का आग्रह करूंगा।