✳प्रसूता का शव पहुॅचने से गणेशपुर में मातमी सन्नाटा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खरीक : खरीक पीएचसी की कुव्यवस्था और चिकित्सक की लापरवही से रविवार को प्रसूता ललिता देवी की प्रसव बाद मौत हो जाने और आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणो द्वारा पीएचसी में लाश रखकर हंगामा करने के बाद प्रसूता के पिता योगेन्द्र साह के बयान पर खरीक थाना में पीएचसी कर्मियों और एएनएम के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
✳प्रसूता के लाश का हुआ पोस्टमार्टम

खरीक पुलिस ने प्रसूता के लाश को रविवार की देर रात पोस्टमार्टम के लिये के लिये अनुमण्डलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया।अनुमण्डलीय अस्पताल से प्रसूता के लाश को अंत्यपरीक्षण के लिये जेएलएमसीएच भागलपुर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद प्रसूता की लाश परिजनों को सुपुर्द ;गणेशपुर में मातमी सन्नाटा
प्रसूता के लाश का पोस्टमार्टम होने के बाद लाश उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।समाचार लिखे जाने तक मृतका के परिजन अंतिम क्रिया करने की तैयारी कर रह थे।
गणेशपुर मे मातमी सन्नाटा
ललिता की लाश गणेशपुर पहुॅते ही गांव में मातमी सन्नाट छा गया। रात की धटना से आहत गणेशपुरऔर खरीक बाजार के लोग खरीक पीएचसी के प्रति गजब का गुस्सा व्यक्त कर रहे थे।
डाक्टर रहते तो बच जाती प्रसूता की जान
मृतकके परिजनो ने बताया कि काश; ललित की देखभाल करने के लिये प्रतिनियुक्त चिकित्सक मौजेद होते और सही परामर्श दिये होते तो हो सकता था कि प्रसूता की जान भी बच जाती।प्रसूता की माॅ लक्ष्मी देवी चाची रेखा देवी ने बताया कि अस्पताल की लापरवाही की वजह सेउसकी बेटी ललिता अब इस संसार में नहीं रही।दोषी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिये।
पीएचसी प्रभारी और प्रबंधक ने अस्पताल की क्षति का किया आकलन
प्रभारी पीएचसी प्रभारी सह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी अशरफ रिजवी अस्पताल प्रबंधक रोहित कुमार ने सोमवार को अस्पताल में हुए क्षति का आकलन किय।
प्रभारी बीएमओ ने अज्ञात के विरूद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी
खरीक पीएचसी के प्रभारी बीएमओसह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी अशरफ रिजवी के बयान पर तोड़फोड़ और सुरक्षा बलों पर हमला करने का आरोप लगाते हुएअज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।













