NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : जदयू ने निकाला संविधान बचाओ मार्च.. पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित

नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड जिला नवगछिया पार्टी कार्यालय में प्रदेश जदयू के निर्देश पर बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर संविधान बचाओ मार्च से पहले बैठक की गयी। इसमें बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के तैलचित्र पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती के नेतृत्व में संविधान बचाओ देश बचाओ मार्च जिला पार्टी कार्यालय से गौशाला रोड, महाराज जी चौक, मुख्य बाजार, वैशाली चौक, स्टेशन रोड होते हुए स्टेशन चौक पर समाप्त हुआ।

इसमें पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर, जिला उपाध्यक्ष गुलशन मंडल, उमेश चंद्र पटेल, जिला महासचिव दिनेश पासवान, जिला कार्यालय प्रभारी मोहम्मद इफ्तेखार आलम, जिला 20 सूत्री सदस्य मदन राम, अनीता देवी प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, साकेत बिहारी, चंद्रिका मंडल, राजनीति तांती, मनीष नगर ,अमिताभ शर्मा, रंजीत मंडल, विकास ठाकुर, वकील पासवान, छोटू राय, मोहम्मद काफील, मोहम्मद आरिफ, गुलाम अली, प्रभाकर निषाद, फैयाज आलम, नरेश दास, प्रमोद दास, अवधेश दास, मंटू दास, कैलाश सिंह कुशवाहा, डॉ. दीपक शाह, पंकज शाह, केडी शर्मा, टुनटुन मंडल, प्रीतम कुमार, अजीत पासवान सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है