NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया: जगतपुर झील के किनारे बन रहा वॉच टावर.. पर्यटन को बढ़ावा

नवगछिया:  डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार शाम नवगछिया प्रखंड स्थित जगतपुर झील क्षेत्र का दौरा कर वहां चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। यह क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हर वर्ष बड़ी संख्या में आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए जाना जाता है। जिला प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र को एक पर्यावरणीय दृष्टिकोण के साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीडीसी ने झील और आसपास के तालाबों तथा जलस्रोतों के संरक्षण एवं विकास से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इन जल निकायों का गहरी करण, सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य न केवल जैव विविधता को बनाए रखने में सहायक होगा, बल्कि यह क्षेत्रीय जल स्तर के सुधार और जल जीवन मिशन जैसे अभियानों में भी सहायक सिद्ध होगा।

गौरतलब है कि इस परियोजना के अंतर्गत झील के किनारे वॉच टावर का निर्माण किया जा रहा है। जिससे पर्यटक प्रवासी पक्षियों का अच्छी तरह से अवलोकन कर सकें। इसके साथ-साथ झील तक पहुंच को आसान बनाने के लिए पक्की सड़क का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। यहां मनरेगा भवन का निर्माण कार्य भी चल रहा है। जो ग्रामीण विकास और रोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों में पारिस्थितिक संतुलन को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र का विकास रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा, साथ ही साथ प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों को आकर्षित करेगा। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। डीडीसी ने बताया कि जगतपुर झील का यह समग्र विकास न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय समुदाय की आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ करेगा। साथ ही यह प्रयास समाज में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होगा। इस मौके पर जिला पर्यटन पदाधिकारी कुमार मिथिलेश प्रसाद सिंह आदि भी मौजूद रहे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है