नवगछिया : चोरहर-भवनपुरा पुल और कालूचक गाँव के पास कोसी नदी में कटाव शुरू

नवगछिया। कोसी नदी के जलस्तर में कमी आने के साथ ही कोसी नदी पर निर्मित चोरहर-भवनपुरा पुल के नीचे की कटाव शुरू हो गया है, जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं, पुल के पास कटाव शुरू होने के कारण पुल के अस्तित्व पर खतरा बढ़ गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से, दो गांवो का संपर्क भंग होने की आशंका है। वहीं, कालूचक गांव के पास कटाव शुरू होने के कारण स्कूल, नवगछिया नदी थाना के अस्तित्व पर भी खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि अगर शीघ्र बचाव कार्य नहीं हुआ तो पुल को बचाना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में नदी थाना, मध्य विद्यालय कालूचक का अस्तित्व मिट जाएगा। राजद नेता ई. चंदन कुमार यादव, मुखिया विनीत कुमार सिंह उर्फ बंटी सिंह आदि ने जलसंसाधन विभाग के पदाधिकारियों से शीघ्र बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है