Headlines

नवगछिया :चैती छठ के दौरान बड़ा हादसा टला, गंगा में डूब रहे तीन बच्चों को SDRF ने बचाया

खरीक में चैती छठ के अवसर पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रविवार सुबह करीब 8 बजे महादेवपुर घाट पर गंगा स्नान के दौरान तीन बच्चे डूबने लगे, जिन्हें मौके पर मौजूद SDRF की टीम ने साहसिक प्रयास से सुरक्षित बचा लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैसे हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, चैती छठ के मौके पर वे लोग औलियाबाद से गंगा स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान रोहन कुमार (13), पिता बीरू मालाकार, का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा।

उसे बचाने के लिए उसकी चचेरी बहन छोटी कुमारी (18), पिता अर्जुन मालाकार, पानी में उतरी, लेकिन वह भी संतुलन खो बैठी और डूबने लगी। दोनों को संकट में देख रोहन की सगी बहन ऋद्धि कुमारी (9) भी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गई, जिससे तीनों की जान खतरे में पड़ गई।

SDRF टीम ने किया रेस्क्यू

घाट पर मौजूद परिजनों और लोगों के शोर मचाने पर वहां तैनात SDRF टीम तुरंत हरकत में आई। इंस्पेक्टर कुमार नीलू के नेतृत्व में टीम ने करीब आधे घंटे के अंदर तीनों बच्चों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़ी घटना टली

समय रहते किए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन से एक बड़ी त्रासदी टल गई। घटना के बाद परिजनों ने SDRF टीम का आभार जताया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है