नवगछिया : चुनाव को लेकर एसडीओ व एसडीपीओ नारायणपुर, बिहपुर और खरीक का किया दौरा -Naugachia News

बिहपुर

नवगछिया : चुनाव की तैयारी के मद्देनजर एसडीओ मुकेश कुमार व एसडीपीओ नवगछिया प्रवेंद्र भारती ने नारायणपुर, बिहपुर और खरीक प्रखंड के विभिन्न जगहों का भौतिक सत्यापन किया. खरीक प्रखंड में पारामिलिट्री फोर्स के रहने के लिए चिह्नित उवि तुलसीपुर व उवि खरीक का निरीक्षण किया. बीडीओ को निर्देश दिया कि इन विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में शौचालय, पेयजल और साफ सफाई की व्यवस्था की जाये.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारायणपुर प्रखंड के जेपी कॉलेज में पीएचइडी द्वारा अभी तक अस्थायी शौचालय और पेयजल की व्यवस्था नहीं करायी गयी है. संबंधित विभाग के अभियंता को निर्देश दिया गया कि 24 घंटे के अंदर शौचालय और पेयजल की व्यवस्था की जाये. बिहपुर में पारामिलिट्री फोर्स के रहने के लिए उवि औलियाबाद और उवि जयरामपुर को चिह्नित किया गया है. यहां पेयजल के लिए बोरिंग व बिजली की व्यवस्था थीं, लेकिन रखरखाव के आभाव में चालू नहीं पायी है.

दोनों प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया कि पेयजल, शौचालय और बिजली की व्यवस्था के साथ अन्य तरह की मूलभूत व्यवस्था 24 घंटे में करें. बीडीओ को दनक अनुश्रवण करने का निर्देश दिया. कुछ जगहों परअभी भी कोचिंग सेंटरों के बोर्ड व पोस्टर लगे मिले. एसडीओ ने वहां के सीओ को इनके संचालकों के खिलाफ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा. भवानीपुर चौक पर एसएसटी द्वारा जांच नहीं की जा रही थी. इसके लिए टीम के दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा गया.