नवगछिया आसपास : खुदकुशी के बाद दाह संस्कार, अज्ञात वृद्ध की मौत, 75 रोगियों का इलाज, रोमा का हुआ सम्मान-Naugachia News

सूचना/खबरे

नारायणपुर। प्रखंड के नगरपारा गांव में इंटर रिजल्ट खराब होने पर छात्रा के फांसी लगा कर खुदकुशी मामले में रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार किया गया। छात्रा की माता पुष्पा देवी ने भवानीपुर थाना में यूडी केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार इंटर पास नहीं होने पर छात्रा ने खुदकुशी की थी।.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खरीक: ट्रेन से कटकर अज्ञात वृद्ध की मौत .

खरीक। खरीक रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की देर शाम एक ट्रेन से कटकर करीब 60 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। उसकी पहचान कराने की दिशा में रेल पुलिस प्रयासरत है। .

एक्यूपंक्चर उपचार शिविर में 75 रोगियों का इलाज.

नवगछिया। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, नगर शाखा नवगछिया के तत्वाधान में बाल भारती में एक्यूपंक्चर उपचार शिविर रविवार को लगा। उद्घाटन हीलर बी. ओम प्रकाश, पवन सर्राफ, अजय रुंगटा, मुकेश राणा, दयाराम चौधरी, दिनेश सर्राफ ने सम्मिलित रूप से किया। शिविर में 150 रोगियों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें लगभग 75 रोगियों को देखा गया।.

बिहपुर टॉपर साक्षी व रोमा का हुआ सम्मान.

बिहपुर। इंटर साइंस की परीक्षा में मधुसूदन सर्वोदय प्लस टू स्कूल बिहपुर की छात्रा साक्षी प्रिया ने कुल 425 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनी। वहीं इसी स्कूल की रोमा कुमारी (बिहपुर) व झंडापुर की निशा कुमारी ने 420 अंक लाकर द्वितीय टॉपर रही। इन छात्राओं को रविवार को एक कोचिंग सेंटर में सम्मानित किया गया।.