नवगछिया : ट्रैक पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 50 वर्षीय सफाई कर्मचारी की मौत -Naugachia News

सूचना/खबरे

बिहपुर| स्टेशन पर बुधवार की शाम अप ट्रैक पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 50 वर्षीय सफाई कर्मचारी रामदास की मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद जैसे ही घटना की सूचना रेल पुलिस को मिली वह तत्काल मौके पर पहुंची। जहां उसकी पहचान उक्त सफाई कर्मी के रूप में की गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने बताया की गुरुवार के दिन शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया जाएगा। घटना की खबर पहुंचे परिजन रो-रोकर बेहाल थे।