NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान.. जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया

नवगछिया : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत नवगछिया के अर्जुन कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष से अधिक उम्र से युवाओं का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया के एसडीओ उत्तम कुमार, रंगरा की बीडीओ अनु कुमारी, मनरेगा के पीओ राजीव ठाकुर और अर्जुन कॉलेज के अध्यक्ष नीलम देवी ने संयुक्त रूप से किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसडीओ ने कहा, युवा ही देश के भविष्य हैं। 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा को 9 दिसंबर के पूर्व मतदाता सूची में पंजीकृत करना आवश्यक है। ताकि लोस चुनाव में युवा अपने मतदान के अधिकार का उपयोग कर पाएं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सरिता कुमारी ने किया।

इस मौके पर प्रो. शिवम वर्मा, प्रो. राजेश यादव, प्रो. ज्ञानेश त्रिपाठी, प्रो. नीरज कुमार, प्रो. सृष्टि कुमारी, संजय कुमार, राजीव कुमार, रौशन झा, मुकेश कुमार दास, अखिलेश कुमार, लड्डू सिंह, ईं अमित शर्मा, अमित ठाकुर के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है