नवगछिया। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने विधि व्यवस्था के मद्देनजर कई पुलिस पदाधिकारियों को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरण किया है। रंगरा ओपी के अपर थानाध्यक्ष पुअनि चन्दन कुमार को भवानीपुर ओपी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वही भवानीपुर सहायक थाना के प्रभारी रमेश कुमार को लगातार अस्वस्थ्य रहने और 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त होने के कारण पुलिस कार्यलय में प्रभारी सत्यापन शाखा में पदस्थापन किया गया है।
इसके अलावा रंगरा ओपी के पुअनि रमेश कुमार को रंगरा ओपी का अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान सह प्रभारी डाटा सेंटर बनाया गया है। जाह्नवी चौक ओपी प्रभारी पुअनि चन्दन कुमार को बिहपुर अनुसंधान इकाई और बिहुपर अनुसंधान इकाई के पुअनि मुकेश कुमार को जाह्नवी चौक टीओपी प्रभारी बनाया गया है।














