नवगछिया : ग्रामसभा में छाया रहा डीलरों की मनमानी का मुद्दा, कम अनाज देते -Naugachia News

गोपालपुर

रंगरा : प्रखंड के मुरली और कौशकीपुर सहौरा पंचायत में मंगलवार को ग्रामसभा सह जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों पंचायतों में चल रही मनरेगा, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना और जनवितरण प्रणाली का अंकेक्षण किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय डीलर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कम अनाज देते हैं। डीलर द्वारा राशि अधिक लेने तथा राशन लेने जाने पर डीलर द्वारा दुकान से वापस कर देने का मामला छाया रहा। वहीं दूसरी ओर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण के बाद भुगतान नही मिलने की ग्रामीणों ने शिकायत की।